मिशन शक्ति के तहत बीहड़ क्षेत्र में पुलिस की पहल, आठ बच्चों का कराया स्कूल में दाखिला

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा के चकरनगर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए दस्यु प्रभावित बिठौली थाना क्षेत्र के अंतिम गांव जांगरा के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पगडंडी के रास्ते गांव पहुंचे और महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

एसएसपी ने बताया कि महिलाएं किसी भी अपराध को सहन न करें और जरूरत पड़ने पर 112 व 1090 हेल्पलाइन पर बेझिझक शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि महिला डेस्क और महिला थाने की सुविधा से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में रीता, प्रीति, सोनाक्षी, खुशी, ऋतिका, स्नेहा, अमित कुमार और गोलू का विभिन्न कक्षाओं में नामांकन कराकर शिक्षा को बढ़ावा दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights