कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में बच्ची व युवक की मौत, 4 गंभीर घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और नेक्सन कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बच्ची और एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकरा गई। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights