कानपुर देहात के पुखरायां नगर पालिका स्थित बैंक्वेट हॉल में आनंद बिहारी सेवा संस्थान द्वारा श्री लड्डू गोपाल पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य अंकित शुक्ल के मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराए गए पूजन से पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर सहित सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी से हुई, जिसे फूलों और सजावटी सामग्री से सजाया गया था। पूजन के बाद सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। भजनों और कीर्तन से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है।








