एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल के छात्रों का जयपुर शैक्षिक भ्रमण, अनुभवात्मक शिक्षा को मिला बढ़ावा

By Liberal Media

Published On:

Date:

हसनपुर (अमरोहा)। एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 11 व 12 के छात्रों के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। 12 दिसंबर से शुरू हुई इस यात्रा में छात्रों ने जयपुर के हवा महल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, बिड़ला मंदिर, आमेर किला, जयगढ़ किला, जल महल और चोखी-धानी सहित ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इतिहास, संस्कृति और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मोबाइल फोन से दूर रहकर छात्रों ने प्राकृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से समझा। प्रधानाचार्य अंकुर काशिव के मार्गदर्शन में आयोजित यह यात्रा नई शिक्षा पद्धति के तहत अनुभवात्मक शिक्षा का सफल उदाहरण रही।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights