●अमित त्रिवेदी
उन्नाव (ब्यूरो) लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अशोक अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उन्नाव स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अशोक अग्रवाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर कार्यरत थे और संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। वे पार्टी के लिए सदैव सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे।
राजभर ने बताया कि अशोक अग्रवाल निजी कार्य से लखनऊ जा रहे थे, इसी दौरान लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ, निष्ठावान और जमीनी नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।








