संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फांसी पर लटका मिला शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के भेड़ा भरतपुर गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि मृतका के पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध थे, जिसके चलते आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। भाई का कहना है कि इसी वजह से उसकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।

पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights