रायबरेली में ट्रैक्टर विवाद को लेकर असलहा लहराने का वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सनिकामऊ गांव में ट्रैक्टर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

घटना का असलहा लिए धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights