शाहजहांपुर। वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार गुप्ता के निधन पर सोमवार को प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उन्हें निष्ठावान, कर्मठ और सहयोगी पत्रकार बताया तथा उनके योगदान को अविस्मरणीय कहा। अंत में दिवंगत पत्रकार के पुत्र अनूप गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता को प्रेस क्लब में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On:
Date:








