मुठभेड़ में फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा में अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीती रात थाना बकेवर पुलिस टीम लुधियानी–निवाड़ी मार्ग पर ग्राम लडैयापुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 36 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह, निवासी नगला मूढ़ादेव थाना भरथना के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक पिस्टल .32 बोर, विभिन्न बोर के जिंदा कारतूस, खोखे तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों की मांग पर शस्त्र निर्माण व तस्करी की बात कबूल की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights