बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस की नई पहल

By Liberal Media

Published On:

Date:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन्स की सुरक्षा और देखभाल के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस टीम ने बुजुर्गों के घर जाकर तथा फोन के माध्यम से उनकी कुशलक्षेम जानी।

पुलिस ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया। एसएसपी दून के निर्देशन में यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights