विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर में यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टापू में फंसे 5 लोगों को दून पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी लोग नदी किनारे घूमने और फोटो खिंचाने पहुंचे थे, तभी पानी बढ़ने से वे टापू पर फंस गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली विकासनगर पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए सभी लोग स्थानीय निवासी बताए गए हैं।








