रायबरेली में ड्यूटी के दौरान दीवान की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत
रायबरेली में ड्यूटी के दौरान बछरावां थाने में तैनात दीवान राजेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे थाने में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए दीवान को एम्स रेफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान राजेश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।








