रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित गेंगासो गंगा पुल पर अभी तक आवागमन शुरू नहीं हो सका है। पुल की मरम्मत के चलते जुलाई माह में भारी वाहनों का आवागमन रोका गया था। यह पुल रायबरेली को फतेहपुर जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
एनएचएआई द्वारा पुल का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। छह माह में मरम्मत पूर्ण करने का दावा किया गया था, जबकि कार्यदाई संस्था अब तक 50 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं कर सकी है।
पुल बंद होने से राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्गों से लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।








