रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने दुकानों और ऑटो को रौंदा

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नवोदय विद्यालय चौराहा पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन दुकानों सहित एक ऑटो को रौंद दिया।

हादसे में कई दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights