बांगरमऊ में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामला बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर का है, जहां शनिवार देर रात गांव के बाहर संपर्क मार्ग किनारे प्रतिमा स्थापित कर दी गई।

प्रतिमा स्थापना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे दो पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

आपसी सहमति के बाद प्रतिमा को हटाकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights