नर सेवा नारायण सेवा समिति उन्नाव द्वारा 25 दिसंबर को प्रस्तावित विशाल तुलसी पूजन यात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को संगठन कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिम्मेदारियों का वितरण किया गया और प्रचार सामग्री के साथ बस्तियों में जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया।
संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि स्कूलों में क्रिसमस से जुड़े कार्यक्रम और चंदे छोटे बच्चों में “सॉफ्ट कन्वर्जन” का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने हिन्दू समाज से सावधान रहने की अपील करते हुए दावा किया कि ईसाई मिशनरियों द्वारा लालच और अंधविश्वास के नाम पर गंभीर बीमारियों के इलाज का भ्रम फैलाया जाता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनजागरण के लिए अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि पूर्व वर्षों की भांति यात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा सके।
स्कूलों में क्रिसमस कार्यक्रमों पर सॉफ्ट कन्वर्जन का आरोप,25 दिसंबर को विशाल तुलसी पूजन यात्रा की तैयारी तेज
Published On:
Date:








