बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन उन्हें निरंतर प्रेरित करता रहा है।
नितिन नवीन ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे तथा नेतृत्व के विजन को आगे बढ़ाएंगे।
राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर नितिन नवीन ने जताया आभार, बोले– मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाएंगे
Published On:
Date:














