सिकंदरा (कानपुर देहात) के राजपुर कस्बे में मदरसा तालीम उल इस्लाम में महाना मजलिस बराए इस्लाहे ख़्वातीन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की। बाहर से आए मौलाना इज़हार, मुफ्ती अब्दुल अज़ीज़ कासमी और मौलाना न्यामत उल्लाह ने दीन और तालीम पर प्रकाश डाला।
मौलाना इज़हार ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को दुनियावी शिक्षा के साथ दीनी तालीम देना बेहद ज़रूरी है। मुफ्ती अब्दुल अज़ीज़ कासमी ने माता-पिता के सम्मान और अच्छे व्यवहार पर जोर दिया, जबकि मौलाना न्यामत उल्लाह ने बड़ों का अदब और छोटों से नरमी से पेश आने की सीख दी। कार्यक्रम में स्थानीय लोग व मदरसा प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे।








