पंकज चौधरी बने भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष, गोरखपुर में जश्न का माहौल

By Liberal Media

Published On:

Date:

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को इस घोषणा के बाद प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
गोरखपुर में नवागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटी और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा की यही विशेषता है कि संगठन में निचले स्तर से कार्यकर्ता आगे बढ़कर प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुँच सकता है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights