घने कोहरे में बस–बोलेरो की भीषण टक्कर, तीन की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा में घने कोहरे के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी बोलेरो सवार महोबा जिले के ग्योडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हादसा बांदा जनपद से जुड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चेनज नंबर 4070 के पास हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights