हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी बोलेरो सवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़








