झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीपक उर्फ दीपनारायण की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने उनकी 20 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया है। जिसके चलते आज नबावाद पुलिस ने जिला प्रसाशन के साथ करगुआ जी स्थित जमीन व मून सिटी में खाली पड़ी जमीन की कुर्की की कार्यवाही की है।।
जिलाधिकारी के आदेश पर झांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा के पूर्व विधायक दीपक उर्फ दीपनारायण की अवैध और अनियमित तरीके से अर्जित संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की है। जहां ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हूए पुलिस प्रसाशन व जिला प्रशासन ने कार्यवाही की है।
पुलिस की जांच में पूर्व विधायक की कुल 20 करोड़ 26 लाख 52 हजार 260 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति को चिह्नित कर कुर्की की कार्यवाही की है।








