मेदांता हॉस्पिटल व केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, शाहजहांपुर के सौजन्य से देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के 115 मरीजों की ब्लड शुगर, ईसीजी, एसपीओ₂ व बीएमडी जांच निःशुल्क की गई और परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, अध्यक्ष विकास गुप्ता व कोषाध्यक्ष अच्युत शुक्ला ने चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडेय व डॉ. अभिषेक दुबे को गुलदस्ता भेंट कर किया। मेदांता की तकनीकी टीम व कॉलेज के अध्यापकगण तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights