हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जेके फैक्ट्री के पास चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि ट्रक जेके फैक्ट्री की सीमेंट लादकर कुछेछा से जा रहा था।
चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Published On:
Date:








