दिव्यांगजनों की समस्याएं अब हर सोमवार रेडक्रास कार्यालय में सुनी जाएंगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर स्थित इंडियन रेडक्रास सोसायटी कार्यालय में ऊँ दिव्यांगजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने रेडक्रास सचिव डॉ. विजय जौहरी से भेंट कर दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सोमवार को रेडक्रास कार्यालय में दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि रेडक्रास दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समावेशन के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, रामसिंह, कोषाध्यक्ष नंद किशोर मिश्रा सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights