गोलीकांड में जख्मी युवक की वाराणसी में मौत, इलाके में आक्रोश

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में विशाल टॉकीज के पास बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने से गंभीर रूप से घायल राहुल यादव उर्फ आयुष की वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को सीने में दो गोलियां लगी थीं। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित के पिता बच्चा यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights