इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में पुलिस ने इक्नोर जंगल में अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सज्जन सिंह और अभिषेक के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
तलाशी में 14 अवैध तमंचे (315 बोर), अर्धनिर्मित हथियार, पिस्टल, रिवाल्वर, विभिन्न बोर के कारतूस, मोबाइल फोन, शस्त्र निर्माण के उपकरण और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने इटावा सहित आसपास के जिलों में हथियारों की तस्करी करने की बात कबूली। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी इटावा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
इटावा में पुलिस मुठभेड़, अवैध हथियार बनाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार
Published On:
Date:








