कानपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी वोट काटने की राजनीति कर रही है और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां बीजेपी चुनाव हारती है, वहां मतदाता सूची में गड़बड़ी की जाती है। सपा का लक्ष्य है कि सही मतदाताओं के नाम जुड़ें और फर्जी वोट हटें।
शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी प्रशासन, मशीनों और धनबल का दुरुपयोग करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी मजबूती से मुकाबला कर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी धार्मिक मुद्दों को हवा देती है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।








