बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित पुराना विशाल टॉकीज गली में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बदमाशों ने 25 वर्षीय राहुल यादव उर्फ आयुष को उसके घर के पास गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने घायल युवक को तत्काल सीयर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीयर सीएचसी के डॉ. विक्रम सोनकर के अनुसार युवक के सीने में दो गोली के निशान मिले हैं, जो गोली के आरपार होने का संकेत देते हैं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।








