मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों को हो रही असुविधाओं को लेकर दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट ने प्लेटफॉर्मों पर रैंप, टाइल्ड पाथ और सुगम मार्ग निर्माण की मांग की।
ट्रस्ट का कहना है कि तीन प्लेटफॉर्म होने के बावजूद आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिससे दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में परेशानी होती है। अधूरा व्हीलचेयर ट्रैक भी अनुपयोगी बताया गया।
ट्रस्ट सदस्यों ने जल्द सुधार कार्य कराने की मांग करते हुए रेलवे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की।








