कानपुर। पनकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पतंजलि गोदाम अंडरपास के पास से गुजैनी क्षेत्र में तीन शातिर लुटेरों बीरपुल, किशोर कुमार और नारायण को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी लखनऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राह चलते लोगों को विश्वास में लेकर असली सोना दिखाते थे और बाद में नकली पीतल के आभूषण थमा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से असली व नकली सोने के आभूषण, करीब तीन लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि चार लाख रुपये उनके खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।








