कानपुर देहात। रूरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया है, जिन पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बटन लाल (58) और मनोज कुमार (32) के रूप में हुई है। दोनों कानपुर देहात के ही निवासी हैं और जमीन कब्जाने व फर्जी जमानत देने जैसे अपराधों में शामिल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी जेल जा चुके हैं। रूरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।








