सिकंदरा, कानपुर देहात। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा राजपुर स्थित भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
परीक्षा केंद्र पर कुल 217 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 57 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर सघन तलाशी के बाद ही बच्चों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। नवोदय विद्यालय के सीएलओ अखिलेश कुमार प्रजापति की निगरानी में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और अनुशासित माहौल में कराई गई।








