हनुमंत विहार में दबंगों का आतंक, युवक से मारपीट कर मकान पर कब्जा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आरोप है कि दबंगों ने एक युवक के साथ घर के बाहर मारपीट की, फिर ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उससे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए डीसीपी साउथ से शिकायत की है। डीसीपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights