कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार मीडिया में खबरें सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और रूरा पुलिस ने खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया।
पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उसे सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








