कानपुर में क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बम से दहशत

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया पर उनके आवास पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के समय वे अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। हमलावरों ने बम से हमला किया, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

घटना थाना बर्रा क्षेत्र के जरौली स्थित निवास की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले में शामिल आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।

पीड़ित परिवार ने कमिश्नर से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights