झांसी। आईजी झांसी आकाश कुलहरी ने नवाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और महिला फरियादियों से संबंधित सुविधाओं का जायजा लिया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
आईजी ने थानों में लंबे समय से खड़े दुर्घटनाग्रस्त व अन्य वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में नवाबाद थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।








