गोरखपुर—बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सर्जन डॉक्टर अखिलेश सिंह का गर्भवती महिला से इलाज शुरू करने से पहले 500 रुपए घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
वीडियो में डॉक्टर कहते नजर आए—“मैं 35 साल से हूं… डॉक्टर की पढ़ाई फ्री में नहीं होती… 500 लगेंगे।” डर और मजबूरी के कारण परिजनों ने पैसे दिए, तब जाकर महिला का इलाज शुरू हुआ।
वीडियो सामने आते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने आरोपी डॉक्टर को तत्काल हटाकर CMO कार्यालय से अटैच कर दिया और जांच के आदेश दे दिए।
CMO डॉ. झा ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।








