दून में स्नेचिंग का 24 घंटे में खुलासा, नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार — मोबाइल व स्कूटी बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी दून के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी निखिल वैश (24) को दून यूनिवर्सिटी रोड से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से छीना गया सैमसंग मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त नीली मैस्ट्रो स्कूटी (UK07DD-1469) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार निखिल नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में जेल जा चुका है और एक माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights