उन्नाव के बीघापुर तहसील स्थित पाटन कस्बे में लगे ऐतिहासिक तकिया मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और विधायक आशुतोष शुक्ला ने किया। पाँच सौ वर्षों से हिंदू–मुस्लिम एकता की मिसाल बने इस मेले का आगाज़ हर वर्ष पौष महीने के पहले गुरुवार को होता है।
अधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। विधायक शुक्ला ने मेले को सांस्कृतिक धरोहर बताया, जबकि डीएम राठी ने इसे समाज को एकजुट करने वाला पर्व कहते हुए पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया।








