उन्नाव: बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर उपभोक्ता परिवार का हमला, तीन कर्मचारी घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवगांव में बिजली बिल वसूली के दौरान उपभोक्ता परिवार द्वारा विभागीय टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर तीन संविदा कर्मचारियों को घायल कर दिया गया। घायल कर्मचारियों में हिमांशू, रंजीत और वरुण शामिल हैं।

लाइनमैन रामदीन ने थाने में तहरीर देकर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights