उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में आयोजित एसआईआर बैठक के दौरान दो पक्षों में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। आरोप है कि बैठक के दौरान अजय कुशवाहा, उनके बेटे दीपक व नीरज कुशवाहा, तथा अविनेश कुशवाहा ने पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर प्रधान पति संतोष विश्वकर्मा पर लात-घूंसे एवं लाठी–डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष बीजेपी संगठन से जुड़े हैं। पुलिस घटना की विस्तृत छानबीन कर रही है।








