बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ ढाले पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के बच्चों को लेने जा रही बोलेरो ने दो वर्षीय मासूम बुधिया पुत्री आल्हा पासवान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक विनोद यादव को पकड़कर पिटाई की और रस्सी से दरवाजे से बांध दिया। घायल मासूम को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसएचओ रेवती राजेश बहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा तथा आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बोलेरो को थाने ले जाया गया।
बोलेरो रानीगंज बाजार के एक निजी विद्यालय की बताई जा रही है। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।








