झांसी। मऊरानीपुर थाने में आईजी आकाश कुलहरि व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अचानक निरीक्षण करके पुलिस व्यवस्थाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर गंभीर लापरवाही सामने आने पर एक महिला चौकी प्रभारी और दो महिला कांस्टेबल को मौके पर ही निलंबित कर दिया गया।
अधिकारियों ने थाने की रसोई, मालखाना, रिकॉर्ड रूम और रजिस्टरों की भी जांच कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। चौकीदारों से संवाद कर उन्हें सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए, वहीं कई अनियमितताएँ मिलने पर सीओ मऊरानीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
आईजी ने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अवैध कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।








