कानपुर देहात: खेत में रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में गुरुवार को रोटावेटर से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रुरा थाना क्षेत्र के काशीपुर के मजरा सलेमपुर निवासी 30 वर्षीय रामगोपाल पुत्र किशन गेहूं की बुआई करा रहा था, तभी ट्रैक्टर में अचानक झटका लगने से वह गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रही है। चालक की तलाश जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights