झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत टिकरी में शनिवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने 60 वर्षीय राजवती पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में राजवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बुजुर्ग महिला को मऊरानीपुर सीएचसी से हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों ने जमीन की बंदी मेड को लेकर पुराने विवाद को घटनाक्रम की वजह बताया है।
सूचना पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होने की बात कही है।








