रसूलाबाद में धान क्रय केंद्रों पर अनियमितताओं और किसानों की उपेक्षा के विरोध में महात्मा टिकैत किसान संगठन के नेतृत्व में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। 5 दिसंबर से चल रहे धरने के बीच मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ला के पहुंचने पर आंदोलन और तेज हो गया।
किसानों ने ब्लॉक से तहसील तक पैदल मार्च निकाला और उपजिलाधिकारी के नाम 6 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार संतोष कुमार को सौंपा। ज्ञापन में धान क्रय केंद्र के सचिव पर व्यापारियों की खरीद को बढ़ावा देने, छोटे किसानों की उपेक्षा करने सहित सिंचाई विभाग और खाद–बीज वितरण व्यवस्था में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए।
किसानों ने डीएपी–यूरिया की किल्लत व गेहूं बुवाई बाधित होने की समस्या भी उठाई। संगठन ने मांग की कि किसानों की वास्तविक खरीद सुनिश्चित की जाए और भ्रष्टाचार पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो।








