झांसी। मऊरानीपुर क्षेत्र के भानपुरा निवासी और BLO के रूप में तैनात 45 वर्षीय नाथूराम ने बुधवार को कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सूचना पर उपजिलाधिकारी श्वेता साहू अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि नाथूराम का सरकारी कार्य 4 दिसंबर को ही पूरा हो चुका था, इसलिए कार्य का दबाव कारण नहीं प्रतीत होता। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक निजी कारणों से यह कदम उठाया गया होगा।
डॉक्टर इलाज में जुटे हैं, जबकि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।








