इटावा। भरथना कस्बे में 25 वर्षीय अभिषेक पाल ने कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मौत से पहले एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने दो दोस्तों शैलेश उर्फ बड़े और योगेश उर्फ छोटे पर गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अभिषेक से सोने की चैन और रुपये लिए थे और बाद में 20 लाख रुपये की मांग कर मानसिक दबाव डाल रहे थे। अभिषेक ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक के पिता विजय पाल ने भरथना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है।








