हमीरपुर।
कुछेछा स्थित साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मजदूर बब्बू निषाद की मौत हो गई। काम करते समय वह अचानक मिक्सर मशीन में गिर गया, जिससे गिट्टी–मौरंग–सीमेंट के साथ उसका शरीर भी मिक्स हो गया।
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन रुकवाकर शरीर के टुकड़ों को बाहर निकलवाया। हादसे की खबर लगते ही मृतक के परिजन प्लांट पर पहुंच गए, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








